IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में हुए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से हफ्तेभर जमकर ड्रामा देखने को मिला था. अब सुपर-4 की ‘महाजंग’ पाकिस्तान टीम का भी असली चेहरा देखने को मिल रहा है. पाकिस्तानी बल्लेबाज ने आतंकियों वाला जश्न मनाकर सभी को हैरान कर दिया है. ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं. पाकिस्तान इस मैच में भारत को कांटे की टक्कर दे रही है.
पाकिस्तान की दमदार शुरुआत
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान टीम ने बल्लेबाजी में दमदार शुरुआत की. पॉवरप्ले में ही पाकिस्तान की टीम ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया था. टीम को यहां तक पहुंचाने में साहिबजादा फरहान का बहुमूल्य योगदान रहा जो किस्मत के धनी नजर आए. दो जीवनदान मिलने का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.
अपडेट जारी है..