Last Updated:
Navratri 1st Day Maa Shailputri: 22 सितंबर से नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है. यानी 9 दिनों तक माता रानी के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी. सबसे पहले दिन शैलपुत्री की पूजन का विधान है. आइए आचार्य से जानते हैं माता को प्रसन्न करने की विधि.
वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि को समाप्त होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होगी. 22 सितंबर को ही कलश स्थापना की जाएगी. फिर 30 सितंबर को महाअष्टमी, एक अक्टूबर को महानवमी और दो अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा. दो अक्टूबर को ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है.
मां शैलपुत्री के पूजन का महत्व
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है. पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने की वजह से मां दुर्गा के इस रूप को शैलपुत्री कहा जाता है. माता शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल है, जबकि मां के बाएं हाथ में कमल का फूल है. मां शैलपुत्री की सवारी बैल है. मां शैलपुत्री का यह रूप अत्यंत ही दिव्य और मनमोहक है. मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री की पूजा करने से चंद्रमा के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं.
मां शैलपुत्री को जरूर लगाएं ये भोग
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. देवी को सफेद रंग बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें सफेद रंग की चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप इस नवरात्रि पर माता शैलपुत्री की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हो, तो उन्हें सफेद बर्फी, घर पर दूध से बनी शुद्ध मिठाई, गाय के घी से बना हलवा, रबड़ी या मावे के लड्डू आदि चीजों का भोग लगाएं.
जरूर करें इन मंत्रों का जाप
ऊं देवी शैलपुत्र्यै नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें