NH-47 पर सड़क हादसे में एक की मौत: परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम; अच्छी क्वालिटी के सामान से निर्माण की मांग – Betul News

NH-47 पर सड़क हादसे में एक की मौत:  परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम; अच्छी क्वालिटी के सामान से निर्माण की मांग – Betul News


बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे (NH-47) पर चिचोली के करीब ग्राम बेला जोड़ में रविवार को जयस कार्यकर्ताओं ने एक मृतक का शव रखकर चक्का जाम किया। शनिवार रात करीब 8 बजे संजू परते नामक व्यक्ति की धनिया जम के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी, जिसमें उसकी मौके पर

.

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और जयस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष शिवम उइके के नेतृत्व में बेला जोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात ठप रहा।

लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एनएच-47 पर सड़क निर्माण का काम जारी है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण निर्माण न होने और जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। मौके पर थाना प्रभारी हरिओम पटेल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।

इस दौरान जयस जिला अध्यक्ष सुनील करोचे, डोमां सिंह उइके, जनपद अध्यक्ष कैलाश आर., सुरेंद्र कुमरे, गणेश मर्सकोले, मकबूल खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर निर्माण कार्य में खामियां, सर्विस लेन की कमी और गड्ढों के चलते यहां अक्सर हादसे और विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं।



Source link