VIDEO: पाकिस्तान की नाटक-नौटंकी में नया चेहरा, फखर की बेतुकी ओवर एक्टिंग, आउट होकर काटा हंगामा

VIDEO: पाकिस्तान की नाटक-नौटंकी में नया चेहरा, फखर की बेतुकी ओवर एक्टिंग, आउट होकर काटा हंगामा


India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपने खेल से ज्यादा नाटक-नौटंकी की वजह से चर्चा में रहा है. अब चलते ड्रामे में पाकिस्तान का नया चेहरा देखने को मिला है. ऑन कैमरा पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान ने बेतुकी ओवर एक्टिंग की और नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. हार्दिक पांड्या की एक बेहतरीन डिलीवरी पर फखर जमान आउट हुए और फिर अपने विकेट को देखने के बाद हक्के-बक्के नजर आए. 

ओपनिंग में बदलाव

पाकिस्तान टीम ने इस बार भारत के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग में बदलाव किया. सैम अयूब की जगह विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान को ओपनिंग पर उतारा गया. इससे पहले सैम अयूब ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन लगातार तीन मैच में 0 पर आउट होने के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. फखर ने इस मैच में 15 रन की पारी खेली.

Add Zee News as a Preferred Source


फखर ने की नाटक-नौटंकी

फखर ने शुरुआत भी शानदार की लेकिन हार्दिक पांड्या की एक शानदार ऑफ साइड डिलीवरी पर फंस गए.  इस दौरान वह 15 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. गेंद बल्ले से कट लगने के बाद डिप होती हुई सैमसन के पास गई लेकिन नीचे आती बॉल को सैमसन ने परखा और शानदार कैच लिया. हालांकि, कैच की जांच करने के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया गया जिसमें उन्हें आउट करार दिया गया. लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले से भी फखर जमान नाखुश थे और उन्होंने ऐसे रिएक्ट किया जैसे वह नॉटआउट थे. यह बात उन्होंने अपने कोच से भी कही.

पाकिस्तान की वापसी

पाकिस्तान ने मैच में जबरदस्त वापसी की. भारत की तरफ से तीन कैच ड्रॉप देखने को मिले. पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में ही 50 का आंकड़ा पार किया. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फेल नजर आए. उन्होंने 3 ओवर में ही 34 रन खर्च कर दिए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी ठोकी. 





Source link