इंदौर नवरात्रि 2025: दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

इंदौर नवरात्रि 2025: दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश


Last Updated:

Navratri 2025 : इंदौर के वीआईपी परस्‍पर नगर में कृष्णगिरि पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज द्वारा नवरात्र दुर्गा पंडाल बनाया गया है. इसमें करीब 300 करोड़ रुपए की लागत आई है.

इंदौर. विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में बनकर तैयार है. यहां भव्‍यता तो देखने वाली है, लेकिन यहां होने वाले अनुष्‍ठान और हवन-पूजा भी अपने आप में दिव्‍य होगी. देश भर में नवरात्रि महोत्सव शुरू हो चुका है हर तरफ ढोल नगाड़े और गरबे का शोर है. लेकिन इंदौर में एक अलग ही कीर्तिमान रचा जा रहा है जहां इस बार विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 30 एकड़ में फैले इस पंडाल में एक करोड़ मंत्रों का जाप होने वाला है. इस कार्यक्रम का आयोजन कृष्णगिरि पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज द्वारा किया जा रहा है.

इस पूरे पंडाल की लागत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है जिससे जुलाई माह से अब तक चार राज्यों के 500 से ज्यादा कलाकारों ने मिलकर बनाया है. पंडाल का द्वार ही करीब 425 फीट चौड़ा है जो इसकी भव्यता दर्शाता है. यहाँ 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक करोड़ कुमकुम पूजा और 30 हजार किलो औषधियों और 7 हजार लीटर घी से हवन किया जाएगा.

सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृति, पंडाल की खासियत 
पंडाल के पास पहुंचते ही आपको एक विशाल द्वारा मिलता है इसके बाहर काफी बड़ा कलश है. मां दुर्गा के दर्शन के लिए गुफा नुमा एक भव्य मंदिर बनाया गया है. पंडाल में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृति बनी हुई है साथ ही चार धामों की प्रतिकृति भी मौजूद है. यहां भक्ति सभी के साथ दर्शन कर सकते हैं. साथ ही मां अहिल्याबाई, राजवाड़ा और खजराना, की प्रतिकृति भी बनाई गई है.

7000 लीटर घी से अनुष्ठान, औषधि से हवन 
पूरे 9 दिन विशाल अनुष्ठान होंगे जिसमें 7000 लीटर घी से अनुष्ठान किया जाएगा जबकि हवन के लिए औषधीय का इस्तेमाल होगा. इस अवसर पर भक्तों को करीब 11000 स्वर्ण कलश भी बांटे जाने वाले हैं. पंडाल में ही 40 से अधिक हवन कुंड बनाए गए हैं जिसमें जजमान हवन करेंगे साथ ही रोजाना कथा भी होगी.‌ बसंत विजयानंद गिरी महाराज देश के प्रसिद्ध संत हैं उन्हें जगतगुरु और राष्ट्र संत की उपाधि दी गई है. इससे पहले भी वो कईं भव्य अनुष्ठान करा चुके हैं. अगर आप इस दुर्गा पंडाल में दर्शन करने आना चाहते हैं तो इंदौर पश्चिम में नर्मदा नगर चौराहा है के पास VIP परस्पर पहुंचते ही आपको यह पंडाल दिख जाएगा.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर नवरात्रि 2025: सबसे बड़ा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश



Source link