गोहद में खाद के दो गोदाम सील: व्यापारी स्टॉक छुपाकर महंगे दामों पर बेच रहे थे, मशीन में कोई रिकॉर्ड नहीं था दर्ज – Bhind News

गोहद में खाद के दो गोदाम सील:  व्यापारी स्टॉक छुपाकर महंगे दामों पर बेच रहे थे, मशीन में कोई रिकॉर्ड नहीं था दर्ज – Bhind News



भिंड जिले के किसानों की शिकायतें आखिरकार सच साबित हुईं। खाद वितरण में गड़बड़ी की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मौ और गोहद कस्बे में दो बड़े गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। जांच में कालाबाजारी और अवैध स्टॉकिंग के पुख्ता सबूत मिलने पर गोदामों

.

रविवार शाम गोहद एसडीएम राजन बी. नाडिया ने टीम के साथ अचानक छापा मारकर खाद वितरण व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी। गुरु कृपा गोदाम और शिवम ट्रेडर्स पर की गई कार्रवाई में सामने आया कि यहां तय सीमा से कहीं अधिक खाद का स्टॉक छुपा कर रखा गया था, जबकि मशीनों में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

स्टॉक के सैंपल जांच के लिए भेजे इतना ही नहीं, किसानों को ऊंचे दामों पर खाद बेचे जाने की शिकायत भी सही पाई गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही दोनों गोदाम सील कर दिए और स्टॉक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए।

एसडीएम नाडिया ने साफ शब्दों में कहा- “किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद मिलना चाहिए। जो व्यापारी कालाबाजारी में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पूरे डिवीजन में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।”

ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही थी किसानों ने शिकायत की थी कि लंबे समय से क्षेत्र में खाद की कृत्रिम किल्लत पैदा कर ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही थी। किसान मजबूरी में महंगी दरों पर खाद खरीदने को विवश थे। प्रशासन की कार्रवाई ने इस खेल को उजागर कर दिया है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसी गड़बड़ी कब से और किनकी मिलीभगत से चल रही थी।



Source link