नगर निगम जबलपुर में कार्यों की पारदर्शिता और कसावट लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने विभाग प्रमुखों के साथ बैठक करके कामों की प्रगति की समीक्षा की और कई सख्त निर्देश जारी किए। उनका खास ध्यान ऐसे कामों
.
नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि सभी काम पूरी तरह से परफेक्ट होने चाहिए। उन्होंने दशहरा से पहले शहर की सभी सड़कों को ठीक करने और जहां-जहां खुदाई हुई थी, उन जगहों की मरम्मत को भी अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है।
उन्होंने अधिकारियों को उन सड़कों की सूची भी मांगी है, जो अभी पांच साल की गारंटी अवधि में हैं। इन सड़कों की मरम्मत उन्हीं ठेकेदारों से करवाई जाएगी, जिन्होंने इन्हें बनाया था। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सभी काम पूरी तरह से परफेक्ट होने चाहिए।
त्योहारों की तैयारियों पर फोकस
नगर निगम आयुक्त ने सिर्फ सड़कों पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि आने वाले त्योहारों की तैयारियों पर भी जोर दिया है। उन्होंने दशहरा चल समारोह के रास्तों को समतल करने, बेहतर रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने नवरात्रि के दौरान भी लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने को कहा है।
निगम की आय बढ़ाने के लिए आयुक्त ने राजस्व से जुड़े मामलों पर भी गंभीरता दिखाई है। उन्होंने फायर, भवन और कॉलोनी सेल में लंबित एनओसी और नक्शा स्वीकृति के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने नामांतरण और नई संपत्तियों को दर्ज करने जैसे कामों में भी तेजी लाने को कहा है, ताकि निगम की आय बढ़ सके।