जीएसटी में दो स्लैब की नई व्यवस्था: जबलपुर में व्यापारियों ने मनाया उत्सव, मंत्री बोले- आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा – Jabalpur News

जीएसटी में दो स्लैब की नई व्यवस्था:  जबलपुर में व्यापारियों ने मनाया उत्सव, मंत्री बोले- आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा – Jabalpur News


जबलपुर में ‘बचत जीएसटी उत्सव’ मनाया गया। महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

.

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जीएसटी स्लैब में कटौती का निर्णय देशहित में लिया है। अब जीएसटी में केवल दो ही स्लैब रखे गए हैं, जिससे घर-परिवारों में उत्सव का माहौल है। लोग लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे और अब आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी पर सीधा लाभ महसूस करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा, पूरे देश में उत्सव का माहौल है। आज घर-घर में खुशियां हैं। कांग्रेस भले ही सवाल उठा रही हो, लेकिन आजाद भारत के इतिहास में इतनी बड़ी छूट किसी सरकार ने पहले कभी नहीं दी। कांग्रेस को देश में होने वाली अच्छी चीजों का विरोध करना ही आता है।

मंत्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। सांसद आशीष दुबे ने भी व्यापारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। व्यापारी वर्ग ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया और कहा कि इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार को भी गति मिलेगी। जबलपुर में बचत जीएसटी उत्सव का रंग दिखा और व्यापारी से लेकर आम लोग तक इस फैसले से बेहद खुश नजर आए।



Source link