दशहरे पर रावण का नया अवतार: सीहोर में बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पुतले, मुंबई से आएगी आतिशबाजी – Sehore News

दशहरे पर रावण का नया अवतार:  सीहोर में बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पुतले, मुंबई से आएगी आतिशबाजी – Sehore News



सीहोर में इस साल दशहरा उत्सव में बारिश से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। छावनी दशहरा उत्सव समिति ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को वाटरप्रूफ बनाने का निर्णय लिया है। समिति के मुख्य संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर

.

कार्यक्रम की शुरुआत बाल विहार मैदान में भूमि पूजन से हो चुकी है। वरिष्ठ समाजसेवी हरीश अग्रवाल और अध्यक्ष आशीष गहलोत की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजधानी भोपाल से 71 फीट ऊंचे रावण सहित अन्य पुतलों का निर्माण कराया जा रहा है।

दशहरे की शाम को राम बारात का आयोजन किया जाएगा। यह बारात शनिवार को रात 7 बजे नमक चौराहे स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से निकलेगी। बारात गांधी रोड, चरखा लाइन और बड़ा बाजार होते हुए बाल विहार मैदान पहुंचेगी।

कार्यक्रम में श्रीराम और रावण की सेना के बीच महायुद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा। मुंबई से विशेष आतिशबाजी मंगवाई गई है। यह आतिशबाजी तीन घंटे तक चलेगी।



Source link