पांडुतला टोल प्लाजा पर हथियारबंद लोगों का हमला:ओवरलोडिंग विवाद के बाद टोल कर्मियों से मारपीट, 1.13 लाख रुपए लूटे

पांडुतला टोल प्लाजा पर हथियारबंद लोगों का हमला:ओवरलोडिंग विवाद के बाद टोल कर्मियों से मारपीट, 1.13 लाख रुपए लूटे




नेशनल हाइवे-30 स्थित पांडुतला टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। टोल कर्मियों से मारपीट की गई और नकदी लूट ली गई। घटना ट्रक ड्राइवरों के साथ ओवरलोडिंग चार्ज को लेकर हुए विवाद के 3 घंटे बाद की है। टोल मैनेजर वरुण तोमर की शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर रात करीब 11 बजे मुकेश सैय्याम, रंजीत, सुदर्शन, संतोष, संदीप और अन्य साथी हथियार लेकर टोल प्लाजा पहुंचे। आरोपियों ने बूथों के कांच और कंप्यूटर सिस्टम तोड़ दिए। मारपीट में टोल कर्मचारी आशुतोष प्रजापति और करण सिंह उइके घायल हुए। आरोपियों ने बूथ के मोबाइल फोन तोड़े और दो मोबाइल ले गए। काउंटर से 1,13,400 रुपये भी लूट लिए। घटना के दौरान टोल प्लाजा एक घंटे तक बंद रहा। गढ़ी थाना प्रभारी भूपेंद्र पन्द्रे ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



Source link