बुरहानपुर में सांसद व महापौर ने व्यापारियों से की मुलाकात: समझाए नई दरों के फायदे; बताया- उपभोक्ताओं को 10-12% तक होगी बचत – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में सांसद व महापौर ने व्यापारियों से की मुलाकात:  समझाए नई दरों के फायदे; बताया- उपभोक्ताओं को 10-12% तक होगी बचत – Burhanpur (MP) News


केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती के बाद बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और महापौर माधुरी अतुल पटेल ने व्यापारियों से मुलाकात की। उनके साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज सौमेया भी मौजूद रहे।

.

सीए सौमेया ने बताया कि जीएसटी में कटौती से 10-12 प्रतिशत की बचत होगी। 12 प्रतिशत वाले उत्पाद अब 5 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस परिवार का मासिक खर्च 20 हजार रुपए है, उसे 2 हजार रुपए की सीधी बचत होगी।

इस कटौती से सरकार को 68 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान होगा। हालांकि इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। निर्यात पर कम कर लगने से कारोबार में वृद्धि की संभावना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिंतामन महाजन, राहुल जाधव, सुभान सिंह चौहान और पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद पाटील ने कहा कि नवरात्रि से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। हमें देशी प्रोडक्ट खरीदने चाहिए।



Source link