भारत से हारकर बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, एक गलती एशिया कप 2025 से कर देगी छुट्टी

भारत से हारकर बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, एक गलती एशिया कप 2025 से कर देगी छुट्टी


भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंद डाला. यह 7 दिनों में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चारों खाने चित किया. इससे पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शिकस्त दी थी. भारत से मिली सुपर-4 की हार ने पाकिस्तान के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान को अब एक गलती टूर्नामेंट से बाहर करा सकती है.

पॉइंट्स टेबल में टॉपर इंडिया

सुपर-4 में मौजूदा चार टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है. इसके बाद पॉइंट्स टेबल को देखें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो अंक और सबसे बेहतर रनरेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है. बांग्लादेश की टीम एक जीत के साथ दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. श्रीलंका ने एक मैच खेला है, जिसमें मिली हार के बाद टीम अब तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान सबसे आखिरी में है.

Add Zee News as a Preferred Source


एक गलती पाकिस्तान की करे देगी छुट्टी

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अपने पहले ही सुपर-4 मैच में हार मिली. इससे टीम एक मैच खेलने के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (चौथे स्थान) नंबर पर है. पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहना है तो अपने बाकी दो मुकाबले हर हाल में जीतने ही होंगे. एक भी मैच गंवाया तो उसका एशिया कप से सफर खत्म हो जाएगा.

भारत के लिए राह आसान

दूसरी ओर, भारत के लिए फाइनल की राह आसान हो गई है. टीम को सुपर-4 में दो मैच और खेलने हैं. इन दोनों में जीत मिली तो भारत एशिया कप 2025 की खिताबी जंग में पहुंच जाएगा. वहीं, एक जीत भी टीम इंडिया की फाइनल की जगह लगभग पक्की कर देगी. भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश और श्रीलंका से है. ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत से भिड़ेंगी.

भारत-पाक सुपर-4 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

भारत – 1 जीत (1 मैच), रनरेट – +0.689
बांग्लादेश – 1 जीत (1 मैच), रनरेट – +0.121
श्रीलंका – 1 जीत (1 हार), रनरेट – -0.121
पाकिस्तान – 1 जीत (1 हार), रनरेट – -0.689



Source link