मंदसौर में कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों को अपनी गतिविधियों की नियमित निगरानी और प्रगति पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
.
कलेक्टर ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने पीएचई विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों में जल स्रोतों की जांच करने और बच्चों की आधार आईडी बनवाने के निर्देश दिए। सभी निर्माण विभागों को बारिश के बाद मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा करने को कहा गया।
पोषण माह की समीक्षा में कलेक्टर ने पोर्टल पर समय पर एंट्री, कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग और आंगनवाड़ी में दैनिक गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया। स्वास्थ्य विभाग को बीमारियों की गंभीर जांच और अनमोल पोर्टल पर एएनएम द्वारा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निर्माण विभागों को हेरिटेज भवनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देखिए तस्वीरें…


