मैदान पर गाली-गलौज कर रहे थे पाकिस्तानी, जीत के बाद अभिषेक का सनसनीखेज खुलासा

मैदान पर गाली-गलौज कर रहे थे पाकिस्तानी, जीत के बाद अभिषेक का सनसनीखेज खुलासा


Last Updated:

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके ) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की.

मैदान पर गाली-गलौज कर रहे थे पाकिस्तानी, जीत के बाद अभिषेक का सनसनीखेज खुलासाअभिषेक शर्मा का मैच के बाद सनसनीखेज खुलासा
दुबई: दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के और छह चौके के साथ एशिया कप में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 39 गेंद में 74 रन की तूफानी पारी खेलते हुए एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत पक्की की. रविवार रात अपने टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने एक सनसनीखेज खुलासा भी किया.

पाकिस्तानी प्लेयर्स की स्लेजिंग
अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स के एक सवाल के जवाब में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स मैच के दौरान उनसे गाली-गलौज कर रहे थे. दरअसल, अभिषेक से जब पूछा गया कि वैसे तो आप इतने शांत नजर आते हैं, लेकिन बैटिंग करते हुए आपको क्या हो जाता है. इसके जवाब में अभिषेक ने बताया कि फील्ड पर पाकिस्तानी प्लेयर्स कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी. अभिषेक आगे कहते हैं कि उन्होंने और शुभमन ने ये तय किया कि पाकिस्तानियों को शब्दों से नहीं बल्कि अपने बैट से जवाब देना है.



Source link