शारदीय नवरात्रि का आगाज: सतना में 300 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना, कलकत्ता के कारीगरों ने सजाए पंडाल – Satna News

शारदीय नवरात्रि का आगाज:  सतना में 300 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना, कलकत्ता के कारीगरों ने सजाए पंडाल – Satna News


सतना में शक्ति उपासना का पर्व शारदेय नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो गया है। शहर में 300 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 124, कोलगवां थाना में 108 और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 72 स्थानों

.

रविवार की शाम से ही मूर्ति निर्माण पंडालों से प्रतिमाओं को स्थापना स्थल तक ले जाने का क्रम शुरू हो गया। दुर्गा उत्सव समितियों की टोलियां मां के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को स्थापना स्थल तक ले गईं।

कलकत्ता से कारीगर आए नवदुर्गा चौक, भैंसाखाना, धवारी तिराहा, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक और बिरला रोड समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल सजाए गए हैं। कलकत्ता के कारीगरों ने 15 दिन पहले से इन पंडालों का निर्माण शुरू किया था। रविवार को पंडालों को अंतिम रूप दिया गया।

पंडित संदीप पांडेय के अनुसार, इस वर्ष नवरात्र में माता हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शुक्ल और ब्रह्म योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योगों में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।



Source link