वारदात स्थल पर जांच करती हुई पुलिस।
सागर के रहली थाना क्षेत्र में छिरारी-जबलपुर रोड पर सोमवार को युवक का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छिरारी-जबलपुर रोड पर बाइक के साथ युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान दीपक पिता मुन्नालाल साहू उम्र 40 साल निवासी चांदपुर के रूप में हुई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दीपक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
परिजन नारायण साहू ने बताया कि मृतक दीपक बेल्डिंग का काम करता है। रविवार को वह काम करने के लिए रहली जाने का बोलकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सोमवार को दीपक का शव सड़क पर पड़ा मिला है। उसके चेहरे पर चोटों के निशान है। चाकू से उसके साथ मारपीट की गई है।
उन्होंने बताया कि दीपक छिरारी रोड पर रहने वाली एक महिला के घर गया था। जहां कुछ कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में रहली पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।