Last Updated:
Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मानसून वापसी की कगार पर है, नवरात्रि में भी गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे. पूरे दिन धूप और छांव लुका छुपी खेलते रहेंगे.
हालांकि बीते दिन बारिश नहीं हुई लेकिन तेज धूप से लोग परेशान होते हुए जरूर नजर आए. तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल रहा है. जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच चुका है. जो पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा. जिले में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. जो की सामान्य रहा. जिले में उत्तर पूर्वी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.
मंडला और डिंडोरी जिले में हो रही बारिश के कारण डैम के केचमेंट एरिया में पानी की आवक बढ़ी है. जिसके कारण बरगी डैम के 21 में से पांच गेट खुले हुए हैं. जिसके चलते नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है. लिहाजा संडे का दिन लोगों के लिए रोमांच से भरा रहा, जहां काफी सैलानी बरगी डैम के मनोरम नजारे को देखने पहुंचे थे.
औसतन बारिश से 7 इंच दूर बारिश का आंकड़ा
जबलपुर जिले में फिलहाल औसतन बारिश से 7 इंच दूर बारिश का आंकड़ा है. जिले में औसतन बारिश 52 इंच मानी जाती है. ऐसे में जबलपुर में फिलहाल 1161 मिमी बारिश की दर्ज की गई है, मतलब 45.70 इंच जबकि पिछले साल आज के दिन तक 57 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी. बहरहाल मौसम विभाग ने जिले में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावनाएं अगले कुछ दिनों तक जाहिर की है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें