Last Updated:
Traders Refusing To Buy Bananas From Farmers: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से केला देश-विदेश तक जाता है, लेकिन इस बार व्यापारी किसानों से केला नहीं खरीद रहे हैं. जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. क्या है इसके पीछे का कारण, जानिए.
केला किसानों ने बताई समस्या
लोकल18 की टीम ने जब केला किसान प्रदीप पाटिल से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 25 हजार हेक्टर में केले की खेती होती है, लेकिन व्यापारी हमें कम दाम देते हैं. इससे हमारा नुकसान होता है और हमने यह समस्या कलेक्टर को बताई थी. कलेक्टर ने हमारी समस्या सुनी और उसका तत्काल निराकरण भी किया. इसका एक आदेश भी जारी हुआ. इस आदेश के आने के बाद से व्यापारियों ने केला खरीदी में रुचि दिखाना बंद कर दिया है. जिससे अब हमारे खेतों में ही केले की फसल खराब होने लगी है और हमारा नुकसान हो रहा है.
किसानों ने यह बताई थी प्रमुख समस्याएं
किसान हेमंत पाटिल के मुताबिक, हमने तीन प्रमुख समस्या यह बताई थी कि मंडी में जब गाड़ी बोर्ड पर लगती है तब हमें सही दाम लिखा हुआ दिखाया जाता है, लेकिन व्यापारी जब खेत में आते हैं तो केले की क्वालिटी सही गलत बता कर दाम कम कर देते हैं. मजदूरी हमसे ली जाती है और हमें उचित दाम नहीं दिया जाता है. यह हमारे तीन प्रमुख समस्याएं थी. जिसको हमने प्रमुखता से जिला प्रशासन के सामने रखा था. जिला प्रशासन ने इसको लेकर आदेश भी जारी किया मंडी पर ही गाड़ी लगेगी. वहीं से खरीदी होगी और मजदूरी व्यापारियों को देना पड़ेगी और व्यापारी सही दाम पर किसानों से फसल खरीदेंगे, लेकिन यह आदेश आने के बाद से अब व्यापारी मंडी में नहीं आ रहे है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें