Last Updated:
Indore News: कैलाश रिझवानी ने लोकल 18 से कहा कि आइसक्रीम तो सभी खिलाते हैं लेकिन उनका मकसद है कि जब लोग आइसक्रीम खाने आएं, तो यह उनके लिए एक अच्छी याद जैसा हो. लोग आएं उसकी (आइसक्रीम) फोटो-वीडियो बनाएं. उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे लोगों को भी खुशी मिलती है और उन्हें भी खुशी मिलती है.
जैसे ही आप 56 दुकान पहुंचेंगे, कूल अंकल की सुरीली आवाज आपके कानों तक पहुंच जाएगी. कारण है मधुर संगीत पर उनकी सुरीली आवाज. 90 के दशक के गाने गुनगुनाते हुए वह ग्राहकों के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें प्यार से उनकी पसंदीदा आइसक्रीम खिलाते हैं. उनकी शॉप पर आपको स्मोक आइसक्रीम और स्मोक कुल्फी के लिए लोगों की भीड़ दिख जाएगी. अब आपको लग रहा होगा कि इस आइसक्रीम ऐसा क्या खास है. आप ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं कि जब आप स्मोक आइसक्रीम लेंगे, तो यह आपको अद्भुत अनुभव देगी. खाने में तो यह आपको सामान्य आइसक्रीम की तरह ही लगेगी लेकिन आइसक्रीम के आसपास पूरी तरह स्मोक ही स्मोक होती है, जो आपके खाने के अनुभव में चार चांद लगा देती है. इसमें एक बड़े से कप में ड्राई आइस डालकर उसपर आइसक्रीम रखी जाती है.
कैलाश रिझवानी लोकल 18 को बताते हैं कि आइसक्रीम तो सभी खिलाते हैं लेकिन उनका उद्देश्य है कि जब लोग आइसक्रीम खाने आएं, तो यह उनके लिए एक मेमोरी की तरह हो. लोग आएं, आइसक्रीम की फोटो-वीडियो बनाएं और उसे अपने सोशल मीडिया पर डालें. इससे लोगों को भी खुशी मिलती है और उन्हें भी खुशी मिलती है. साथ ही साथ इंदौर का भी नाम होता है. नाइट कल्चर को बंद करने की चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि वैसे तो 56 दुकान 12 बजे ही बंद हो जाता है लेकिन सरकार अगर अनुमति दे, तो इसे भी देर तक खोला जा सकता है. इससे सरकार को भी टैक्स मिलेगा और फायदा होगा. हालांकि लोग इसका गलत फायदा न उठाएं और आचरण सही रखें, यह सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.