Last Updated:
Ranji Trophy 2025-26 के लिए कर्नाटक ने 37 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर का भी नाम है.
कर्नाटक की संभावित रणजी ट्रॉफी टीम15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी सत्र में कर्नाटक की टीम एलीट ग्रुप बी में है और टीम राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस ग्रुप में गोवा, पिछले साल की उपविजेता केरल, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब भी शामिल हैं.
इस सूची में देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल, विशाक विजयकुमार और विद्वथ कावेरप्पा के साथ उभरते हुए खिलाड़ी आर. स्मरण और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल श्रीजीत भी शामिल है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और केएससीए के सचिव बृजेश के बेटे उदित पटेल को अंडर-19, 16 और 14 टीमों की चयन समिति में जगह मिली है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें