अशोकनगर की चंदेरी पुलिस ने मंगलवार को ग्राम कडराना में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने राजपाल परमार के खेत से 250 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। मौके पर मौजूद 200 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया।
.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजपाल उर्फ दद्दा, दीपेन्द्र और चार्ली परमार अवैध शराब बना रहे हैं। एएसपी गजेन्द्र कवर और एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से शराब बनाने के बर्तन, 200 लीटर लाहन से भरी टंकी और कुल 250 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 37 हजार 500 रुपए है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक मनीष जादौन, उप निरीक्षक जूली रघुवंशी समेत पुलिस की टीम शामिल थी।