झाबुआ के मां भद्रकाली मंदिर में शक्ति पर्व कल से: 24-25 सितंबर को भक्ति गायन, राठ और गणगौर नृत्य की होगी प्रस्तुति – Jhabua News

झाबुआ के मां भद्रकाली मंदिर में शक्ति पर्व कल से:  24-25 सितंबर को भक्ति गायन, राठ और गणगौर नृत्य की होगी प्रस्तुति – Jhabua News


मां भद्रकाली में स्थापित प्रतिमा।

झाबुआ जिले के रायपुरिया में स्थित मां भद्रकाली और मां चामुंडा मंदिर में संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा शक्ति पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 और 25 सितंबर को शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।

.

कार्यक्रम में बड़ौदा, इंदौर, खंडवा और दाहोद के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 24 सितंबर को आनंदीलाल भावेल धार भक्ति गायन करेंगे। विजय भाई राठवा बड़ौदा राठ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। अनुजा जोशी खंडवा गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देंगी। 25 सितंबर को राजेश सांखला इंदौर भक्ति गायन करेंगे। प्रवीण नामदेव नरसिंहपुर के संयोजन में सती लीला नाट्य का मंचन होगा।

मां भद्रकाली में आयोजन की चल रही तैयारी।

मां भद्रकाली की विशेषता है कि वे दिन में तीन रूप धारण करती हैं। सुबह में बाल स्वरूप, दोपहर में युवावस्था और शाम को बुजुर्ग रूप में दर्शन देती हैं। मंदिर के सामने बहती पम्पावती नदी और चारों ओर फैली हरियाली इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती है।

मंदिर के पुजारी दशरथ भारती के अनुसार मंदिर का पहला जीर्णोद्धार 1672 में हुआ था। बाद में रायपुरिया ठिकाने के राजा ने इसका पुनर्निर्माण करवाया। वर्तमान में मंदिर के संरक्षण की आवश्यकता है। पुजारी परिवार की 11वीं पीढ़ी मां भद्रकाली की सेवा में समर्पित है।

ग्राम पंचायत सचिव तोलसिंह निनामा ने श्रद्धालुओं से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। तहसीलदार अनिल बघेल ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया है।



Source link