दूसरी ही गेंद पर शाहीन को मिला विकेट, कुसल मेंडिस 0 पर आउट

दूसरी ही गेंद पर शाहीन को मिला विकेट, कुसल मेंडिस 0 पर आउट


अबुधाबी: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जबरदस्त घमासान जारी है. पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो का मैच है. अगर आज श्रीलंका के खिलाफ जीत नहीं मिलती तो उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

PAK vs SL: पहले ही ओवर में पाकिस्तान को विकेट
शाहीन शाह अफरीदी ने अपने कप्तान के पहले बॉलिंग का फैसला सही साबित कर दिया है. मैच की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने कुसल मेंडिस को मिड ऑन पर कैच आउट करवा दिया. मेंडिस खाता तक नहीं खोल पाए.

पाकिस्तान ने जीता टॉस, श्रीलंका की बैटिंग
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में बॉलिंग अटैक चाहेगी कि श्रीलंका को सस्ते में निपटाया जाए. श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. दुनिथ वेलालागे और कामिल मिशारा की जगह करुणारत्ने और महीथ तीक्षणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है जबकि पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

आज हारते ही पाकिस्तान का गेम ओवर
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को पूर्व कप्तान बाबर आजम और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कमी खल रही है. सईम अयूब लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं. भारत और बांग्लादेश के दो अंक है और बेहतर रनरेट के आधार पर सूर्यकुमार यादव की टीम शीर्ष पर है. श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

पाकिस्तान का स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम.

श्रीलंका का स्क्वॉड: चरित असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.



Source link