नीमच में रोटरी डांडिया महोत्सव का आगाज: गुजरात जैसा नजारा, 25 ग्रुप ने दी गरबा की प्रस्तुति, दो अक्टूबर तक चलेगा – Neemuch News

नीमच में रोटरी डांडिया महोत्सव का आगाज:  गुजरात जैसा नजारा, 25 ग्रुप ने दी गरबा की प्रस्तुति, दो अक्टूबर तक चलेगा – Neemuch News


डांडिया महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

नीमच में रोटरी डायमंड डांडिया महोत्सव की शुरुआत गुजरात की याद दिलाते हुए हुई। पहले दिन 25 से अधिक ग्रुप ने गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। जो सोमवार देर शाम से देर रात तक जारी रही।

.

डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, आशीष गर्ग, बामन बर्डी, दिपक मूंदडा और गौरव पाराशर ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से हो रहा है। इस बार पहले ही दिन अष्टमी-नवमी जैसा उत्साह देखने को मिला।

डांडिया महोत्सव प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

दो अक्टूबर तक चलेगा

रोटरी डायमंड के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी और कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा के अनुसार यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। नीमच के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं।

घटस्थापना के लाभार्थी अर्जुन और अमर सैनी परिवार रहे। आरती के लाभार्थी प्रो. एलएन शर्मा परिवार और उमेश शर्मा परिवार थे। कार्यक्रम में सकल ब्राह्मण समाज, परशुराम मंदिर, किलेश्वर मंदिर समिति, गौड़ ब्राह्मण समाज और लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डांडिया महोत्सव की अन्य तस्वीरें…



Source link