भारत और बांग्लादेश हेड टू हेड, आंकड़े देख सिर पकड़ लेंगे आप, सुपर 4 में दोनों टीमों की कड़ी टक्कर

भारत और बांग्लादेश हेड टू हेड, आंकड़े देख सिर पकड़ लेंगे आप, सुपर 4 में दोनों टीमों की कड़ी टक्कर


भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले की चर्चा अभी खत्म ही नहीं हुई थी. इसी बीच टीम इंडिया की एक और भिड़ंत बांग्लादेश के साथ होगी. भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार 25 सितंबर को धमाकेदार मुकाबला होगा. पिछले मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी. अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 74 रन ठोक दिए थे. भारत और बांग्लादेश का मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है. दोनों ही टीमें जब-जब भिड़ती हैं इनके बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं…

भारत vs बांग्लादेश  हेड टू हेड
भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 17 में से 16 टी20 मुकाबले जीते हैं. ये आंकड़ा साफ जाहिर करत है कि भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ काफी भारी रहा है. बांग्लादेश केवल 1 बार जीतने में कामयाब रही है. साल 2008 से 2018 तक भारतीय टीम ने बांग्लादेश को लगातार हराया. 2019 में बांग्लादेश पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ जीतने में कामयाब रही थी. उसके बाद से आजतक भारत ने लगातार 8 मुकाबले जीते हैं. 

एशिया कप में टीमों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है. सबसे पहले 24 फरवरी 2016 में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ और टीम इंडिया ने मुकाबले को 45 रनों से जीता. इसके बाद दोनों टीमें 6 मार्च 2016 में भिड़ी और भारत एक और बार जीतने में कामयाब रही. ये तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी. हालांकि, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. ऐसे में  दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: दुबई से लाहौर तक… हारिस के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का ‘प्लेन क्रैश’ इशारा, सोशल मीडिया पर खलबली

भारत की मजबूत सलामी जोड़ी
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल सभी टीमों के लिए बहुत बड़े सिरदर्द बन चुके हैं. दोनों ही बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में जिस तरीके से खेलते आ रहे हैं वो काबिले तारीफ है. खासकर अभिषेक शर्मा जिस तरीके से खेलते हैं मानों वो ड्रेसिंग रुम से ही सेट होकर आते हैं. पिच पर आते संग ही बड़ा प्रहार करने के फिराक में होते हैं. ऐसे में  बांग्लादेश के सामने जबरदस्त चुनौती होगी इनसे निपटने के लिए उन्हें खास उपाय करना होगा. 



Source link