मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने अपनाया जोखिम भरा रास्ता: 7-8 फीट ऊंची जाली लांघकर पहाड़ी रास्ते से मंदिर पहुंचे; कुछ हुए घायल – Maihar News

मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने अपनाया जोखिम भरा रास्ता:  7-8 फीट ऊंची जाली लांघकर पहाड़ी रास्ते से मंदिर पहुंचे; कुछ हुए घायल – Maihar News


नवरात्रि के पहले दिन मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों और रोपवे पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

.

सोमवार तड़के बैठकी के दिन सुबह 3 से 4 बजे के बीच कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्ते का सहारा लिया। इन श्रद्धालुओं ने 7 से 8 फीट ऊंची सुरक्षा जाली को लांघकर पहाड़ी रास्ते से मंदिर तक पहुंचने का प्रयास किया।

पहाड़ के रास्ते से मंदिर पहुंचते श्रद्धालु।

प्रशासन ने मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ते बनाए हैं। सीढ़ियों और रोपवे की व्यवस्था भी की गई है। रात के समय जाली तोड़कर पहाड़ी की तरफ जाने के दौरान कई यात्री घायल हुए। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि कोई भी यात्री इलाज के लिए अस्पताल नहीं गया।

इस घटना वीडियो सामने आ रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल सुरक्षित मार्गों का ही प्रयोग करें। पहाड़ी रास्ते से मंदिर जाने का प्रयास दुर्घटना को न्योता दे सकता है।



Source link