वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! खूंखार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! खूंखार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान


Australia Squad for Womens World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस पिंडली में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनके स्थान पर हीथर ग्राहम को टीम में शामिल किया गया है. ग्राहम ने सिर्फ एक वनडे खेला है. इस हफ्ते वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग मैचों को खत्म करने के बाद भारत में टीम से जुड़ेंगी. महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर को होगी. कंगारू टीम अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को खेलेंगी.

पहली बार वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है. इस सीरीज के दौरान ही हैरिस को चोट लगी थी. वह आगामी महिला बिग बैश लीग से पहले अपनी रिकवरी के लिए क्वींसलैंड लौटेंगी.  महिला बिग बैश लीग की शुरुआत 9 नवंबर को शुरू होगी. यह झटका हैरिस के लिए खास तौर पर मुश्किल है. वह 2022 में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाने के बाद अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद कर रही थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: टॉस से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने क्यों छोड़ी कप्तानी? केएल राहुल-मोहम्मद सिराज की प्लेइंग-11 में एंट्री

हीथर ग्राहम के लिए एक बड़ा मौका

हैरिस के बाहर होने से 28 वर्षीय ग्राहम को एक बड़ा मौका मिला है. शीर्ष स्तर पर सीमित संख्या में मैच खेलने के बावजूद ग्राहम के हाल के फॉर्म ने उन्हें अन्य उपलब्ध विकल्पों से आगे कर दिया है. यह ऑलराउंडर सरे के लिए टी20 ब्लास्ट में शानदार फॉर्म में थीं.हैरिस ने 12 पारियों में 156 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए. उन्होंने द हंड्रेड में भी अपना फॉर्म जारी रखा था. हैरिस ने लंदन स्पिरिट के लिए 35.66 के औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: ​ कोच के बाद अब प्रेसिडेंट भी बने सौरव गांगुली, CAB में निर्विरोध जीत लिया चुनाव, भाई को किया रिप्लेस

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपडेटेड ऑस्ट्रेलियाई टीम

एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, एलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वारेहम.



Source link