Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन: अवैध खनन और वन्यजीव सुरक्षा पर उठाए सवाल, टोल फ्री नंबर चालू करने की मांग – Sidhi News

Madhya Pradesh Samachar23/09/2025
सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन:  अवैध खनन और वन्यजीव सुरक्षा पर उठाए सवाल, टोल फ्री नंबर चालू करने की मांग – Sidhi News


शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन

सीधी में शिवसेना (उद्धव गुट) ने वन विभाग के कार्यालय में पहुंचकर वन मंडल अधिकारी और उपवनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना ने वन विभाग के बंद पड़े टोल फ्री नंबर को तत्काल चालू करने की मांग की है।

.

जिले के जंगलों से सटे ग्रामीण इलाकों में लोग सर्पदंश और जंगली जानवरों के हमलों का सामना कर रहे हैं। टोल फ्री नंबर बंद होने से आपात स्थिति में लोगों को मदद नहीं मिल पाती। इससे ग्रामीण आत्मरक्षा में वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा देते हैं।

कठौतहा, रामपुर, बघवार, चौफाल, गांधीग्राम, सिरसी भाठा, बहरी रेंज, परिया, दादरी और सुरघुटी क्षेत्रों में अवैध लकड़ी तस्करी और पत्थरों की अवैध डुलाई की शिकायत की गई है। शिवसेना ने बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर भी सवाल उठाए हैं।

फैक्ट्री ने प्लांट शुरू करते समय दोहरी बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए कैंपा मद में करोड़ों रुपये दिए थे। 20 साल बीत जाने के बाद भी न तो निर्माण हुआ और न ही धनराशि का हिसाब मिला। फैक्ट्री तय सीमा से अधिक जंगल में खनन कर रही है। शिवसेना ने इसकी तत्काल जांच की मांग की है।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

  • टोल फ्री नंबर तत्काल चालू कर 24 घंटे संचालित किए जाएं।
  • कैंपा मद की राशि की जांच कर बाउंड्री वॉल निर्माण कराया जाए।
  • अवैध कटाई व लकड़ी तस्करी पर रोक हेतु विशेष गश्ती दल गठित किए जाएं।
  • ग्रामीणों में जागरूकता के लिए वन मंडल स्तर पर नियमित अभियान चलाए जाएं।
  • जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
  • जंगलों से पत्थर की अवैध डुलाई व खनन पर कड़ी रोक लगाई जाए।



Source link

Tagged Shiv Sena submitted a memorandum to the Forest Department in Sidhi. सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन

Post navigation

⟵ भारत और बांग्लादेश हेड टू हेड, आंकड़े देख सिर पकड़ लेंगे आप, सुपर 4 में दोनों टीमों की कड़ी टक्कर
​​​​​​​बालाघाट में तहसीलदार का ऑडियो वायरल: पत्रकार के घर आधी रात पहुंचे; कलेक्टर ने सस्पेंड किया – Balaghat (Madhya Pradesh) News ⟶

Related Posts

कोहरा छाया: सुबह 8.30 बजे तक छाया रहा कोहरा
कोहरा छाया: सुबह 8.30 बजे तक छाया रहा कोहरा

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप खरगोन3 दिन पहले कॉपी लिंक पिछले…

दतिया में ग्रहण और भद्रा के साए में होलिका दहन:  पीतांबरा पीठ में तड़के 4 बजे जलेगी होली; 3 को नहीं, 4 मार्च को खेला जाएगा रंग – datia News
दतिया में ग्रहण और भद्रा के साए में होलिका दहन: पीतांबरा पीठ में तड़के 4 बजे जलेगी होली; 3 को नहीं, 4 मार्च को खेला जाएगा रंग – datia News

दतिया में इस वर्ष होलिका दहन को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन पूर्णिमा तिथि रात में पड़ने और चंद्रग्रहण के…

दिग्विजय के लिए गाया- सुरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो:  होली पर नेताओं का टैलेंट; शिवराज बने सिंगर, सीएम ने फिर छेड़ा शोले का नगमा – Madhya Pradesh News
दिग्विजय के लिए गाया- सुरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो: होली पर नेताओं का टैलेंट; शिवराज बने सिंगर, सीएम ने फिर छेड़ा शोले का नगमा – Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories