रतलाम के जावरा में मंगलवार शाम कोर्ट परिसर में मंदसौर जिले के सीतामऊ की एक शादीशुदा लड़की मुस्लिम लड़के के साथ पहुंची। कोर्ट परिसर में एक वकील के चैंबर में बैठ मैरिज एग्रीमेंट बनवा रहे थे।
.
जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को लगने पर समाजजन हिंदू संगठनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने वहीं पर दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, भीड़ से छुड़ा कर लड़के और लड़की को थाने ले गए।
जानकारी के अनुसार, महिला पति से अलग रहती है। मंगलवार शाम को वह कोर्ट परिसर पहुंची। वहां पर पहले से नीमच के साहिल खान नामक युवक मौजूद था। जिसने उससे से शादी का अनुबंध करने का प्लान कर रखा था।
महिला के जावरा आने के बात पता चलने पर समाज के कुछ लोग कोर्ट परिसर पहुंचे। इनके साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। दोनों का विवाह एग्रीमेंट टाइप हो रहा था तभी भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर शहर पुलिस थाना के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए।
थाने के बाहर जमा हुई भीड़
नगर में लव जिहाद से जुड़ी खबर फैलने पर सिटी पुलिस थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला पुलिस महिला डेस्क में महिला के बयान के लेकर गई। हिंदू संगठन के लोग युवक पर एफआईआर करने और जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। जैसे-तैसे भीड़ को शांत किया।
मंदसौर में कायमी दर्ज
जावरा सीएसपी युवराजसिंह ने बताया कि दोनों के बयान लिए जा रहे है। महिला के परिजनों की तरफ से मंदसौर में केस दर्ज है। मंदसौर पुलिस को सूचना दी है। लड़की के माता पिता से भी जानकारी ली जा रही है। लड़का जावरा का रहने वाला है जो कि नीमच में रहता है। मारपीट की घटना मेरे संज्ञान में नहीं है।