राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS (मुख्य) परीक्षा-2023 के पदों के लिए अंतिम चरण के इंटरव्यू कल यानी 24 सितंबर से शुरू होंगे। इंटरव्यू 14 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे।
.
बता दें कि आरएएस 2021 के इन्टरव्यू 17 नवम्बर 2023 को पूरे हुए और आयोग ने उसी रात रिजल्ट घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि 14 अक्टूबर या आगामी एक दो दिन में आयोग रिजल्ट भी घोषित कर देगा।
RPSC की ओर से आरएएस-2023 भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया था। शुरू में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए थे।
आरएएस-2023 – 6 लाख 96 हजार 969 ने भरे फार्म
- आरएएस-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
- परीक्षा में कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।
- प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
- इसमें 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया। इसमें 2 कैंडिडेट्स के रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए। 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया।
- 21 अप्रैल से इंटरव्यू का पहला चरण शुरू हुआ था। अंतिम चरण 24 सितम्बर से शुरू होगा, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा।
RPSC की ओर से आरएएस-2024 की वैकेंसी भी निकाली गई और मैंस एग्जाम हो चुका है। इसके रिजल्ट का इंतजार है।
आरएएस मैंस-2024 के रिजल्ट का इंतजार
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 2 सितम्बर 2024 को 733 पदों पर निकाली गई थी।
- 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
- आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी को हुआ। 20 फरवरी 2025 को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए।
- मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।
- परीक्षा के पहले दिन सामान्य अध्ययन में 84.44% और सामान्य अध्ययन में 83.78% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। अब रिजल्ट का इंतजार है।
पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थितियां…
| आरएएस भर्ती | विज्ञापन जारी | पदों की संख्या | प्री-एग्जाम रिजल्ट डेट | मेंस एग्जाम रिजल्ट डेट | फाइनल रिजल्ट डेट |
| 2013 | 18 जून 2013 | 990 | 29 नवम्बर 2015 | 15 जून 2016 | 8 दिसम्बर 2016 |
| 2016 | 28 अप्रैल 2016 | 725 | 15 सितम्बर 2016 | 25 जून 2017 | 17 अक्टूबर 2017 |
| 2018 | 2 अप्रैल 2018 | 1051 | 23 अक्टूबर 2018 | 9 जुलाई 2020 | 13 जुलाई 2021 |
| 2021 | 20 जुलाई 2021 | 988 | 19 नवम्बर 2021 | 30 अगस्त 2022 | 17 नवम्बर 2023 |
| 2023 | 28 जून 2023 | 972 | 20 अक्टूबर 2023 | 2 जनवरी 2025 | …………… |
| 2024 | 2 सितम्बर 2024 | 1096 | 20 फरवरी 2025 | रिजल्ट का इंतजार | —————– |