Last Updated:
भारत ने एशिया कप सुपर फोर में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने. जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान पर सुपर 4 की बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान ने मस्ती भरे पल को शेयर किया. सूर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक कुत्ता दिखाया गया और उसे “एंटरटेनमेंट” के तौर में पेश किया. वीडियो की शुरुआत “ये कुत्ता बोलता है” से करते हुए उन्होंने कुत्ते के साथ मजाकिया बातचीत करने की कोशिश भी की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे फैंस को कप्तान के हल्के-फुल्के अंदाज की झलक मिली.