अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में रचा इतिहास…ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में रचा इतिहास…ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने


Last Updated:

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली. बाएं हाथ के ओपना अभिषेक एशिया कप टी20 फॉर्मेट में लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बने जबकि सिंगल टी20 एशिया कप एडिशन में 200 रन बनाने वाले विराट के बाद दूसरे बैटर बने.

अभिषेक शर्मा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने एशिया कप सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया. वह विराट कोहली के बाद एशिया कप टी20I के एक एडिशन में 200 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा अभिषेक एशिया कप टी20 में लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाले विराट के बाद दूसरे भारतीय भी बने. आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज पंजाब के 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को एशिया कप के टी20 प्रारूप में 200 रन बनाने के लिए 27 रनों की जरूरत थी. उन्होंने दुबई में चल रहे भारत-बांग्लादेश सुपर 4 मैच के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली.

एशिया कप टी20 के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 2022 संस्करण में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के लिए छह मैच खेले और 281 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के लिए पांच मैचों में कुल 276 रन बनाए. अभिषेक शर्मा 5 पारियों में 248 रन बना चुके हैं.

अभिषेक शर्मा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा.
एशिया कप के टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कोहली ने टीम इंडिया के लिए 10 मैचों में 429 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा नौ मैचों में 271 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. अगर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मौजूदा मैच में कम से कम 99 रन बना लेते हैं, तो वह रोहित को पीछे छोड़कर भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 25 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था. अभिषेक ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा इस समय बेहतरीन लय में हैं और वह मौजूदा एशिया कप में 200 का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र बैटर हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में रचा इतिहास…ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने



Source link