आगर मालवा में होम कंपोस्ट का प्रशिक्षण: महिलाओं ने सिखा घरेलू कचरे से जैविक खाद बनाने की तकनीक – Agar Malwa News

आगर मालवा में होम कंपोस्ट का प्रशिक्षण:  महिलाओं ने सिखा घरेलू कचरे से जैविक खाद बनाने की तकनीक – Agar Malwa News


आगर मालवा में नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सेवा अभियान के तहत बुधवार को होम कंपोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। एसके मैनेजमेंट सर्विस की टीम ने वार्ड 21 की महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

.

महिलाओं को घरेलू गीले कचरे से उच्च गुणवत्ता की खाद बनाने की विधि समझाई गई। यह खाद पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित होगी। कार्यक्रम में प्लास्टिक बैग के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले का उपयोग करने पर जोर दिया गया।

नगर पालिका ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित कपड़े के थैले वितरित किए। यह पहल प्लास्टिक उपयोग को कम करने में सहायक होगी। साथ ही नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज उपस्थित थे। एसके वेस्ट मैनेजमेंट से सूरज चौहान, हेमंत बैरागी और अनीता पांचाल भी मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वरोजगार का अवसर भी प्रदान करेगा।



Source link