इछावर में मां भगवती का न्यायालय रूपी झांकी: मां दुर्गा का अनोखा रूप देखने पहुंच रहे भक्त; पंडाल बना आकर्षण का केंद्र – Sehore News

इछावर में मां भगवती का न्यायालय रूपी झांकी:  मां दुर्गा का अनोखा रूप देखने पहुंच रहे भक्त; पंडाल बना आकर्षण का केंद्र – Sehore News



शारदीय नवरात्रि के मौके पर सीहोर जिले के कई स्थानों पर भव्य और रंगीन पंडाल सजाए गए हैं, लेकिन इछावर में मां भगवती का न्यायालय रूपी झांकी खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

.

इछावर नगर में इस बार मां भगवती को न्यायालय की भूमिका में प्रस्तुत किया गया है। इस झांकी में मां भगवती को न्यायधीश के रूप में दर्शाया गया है, जहां बालिका अत्याचार के एक मुकदमे की सुनवाई हो रही है।

न्यायालय के कटघरे में आरोपी खड़ा है और वकील द्वारा उसकी जिरह की जा रही है। यह सुंदर कलाकृति और विचार दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर रही है। धीरे-धीरे इस झांकी के बारे में लोगों को जानकारी मिलते ही दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इछावर में मां भगवती के इस न्यायालय रूपी पंडाल को जिले में सबसे आकर्षक झांकी माना जा रहा है।



Source link