कैलारस के गांव में पहुंचे चार चीते: 15 दिन से लगातार दिख रहा चिता, ग्रामीणों में दहशत, अधिकारी बोले जानवरों की कोई सीमा नहीं होती – Morena News

कैलारस के गांव में पहुंचे चार चीते:  15 दिन से लगातार दिख रहा चिता, ग्रामीणों में दहशत, अधिकारी बोले जानवरों की कोई सीमा नहीं होती – Morena News



मुरैना। कैलारस इलाके में पिछले 15 दिनों से कूनो से भागे चीते देखे जा रहे हैं। लेकिन वन विभाग अभी तक उन्हें वापस ले जाने में नाकाम रहा है। अब कैलारस की ग्राम पंचायत सीसीत में चार चीतों को एक साथ देखा गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। डरे हुए

.

कूनो से भागे चीते सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में श्योपुर के कूनो क्षेत्र से भागे चीते अब एक के बजाय चार दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो चीता परिवार साथ में सैर-सपाटा करने निकला हो। चीता मॉनिटरिंग टीम लगातार उनका पीछा कर रही है, लेकिन उन्हें वापस लाने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है।

हम सक्षम अधिकारी नहीं सबलगढ़ रेंज की रेंजर हिना खान ने बताया कि चीते के संबंध में सिर्फ कूनो के अधिकारी ही बता सकते हैं कि वे बार-बार बाहर क्यों आ रहे हैं या उन्हें कैसे वापस ले जाया जा सकता है। यदि विभाग के सहयोग की जरूरत होती है तो हम मदद करते हैं। बाकी कूनो की मॉनिटरिंग टीम हर जगह जा रही है।

जानवर की कोई सीमा नहीं होती: सीसीएफ कूनो के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि चीते किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह जंगली जानवर हैं, इनकी कोई सीमा या क्षेत्र तय नहीं होता। जब इन्हें वापस जाना होगा, ये खुद चले जाएंगे। फिलहाल वे इधर-उधर घूम रहे हैं और सैर-सपाटा कर रहे हैं।



Source link