खरगोन में यूपी का आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार: 65 हजार की दो पिस्टल-एक देसी कट्टा जब्त; महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस की कार्रवाई – Khargone News

खरगोन में यूपी का आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार:  65 हजार की दो पिस्टल-एक देसी कट्टा जब्त; महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस की कार्रवाई – Khargone News



खरगोन जिले की महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 65 हजार रुपए कीमत के दो देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा जब्त किया गया। फिलहाल आरोप

.

बस का इंतजार कर रहा था, सूचना पर हुई घेराबंदी

थाना चैनपुर अंतर्गत गेहलोद सेमलिया क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सिगनूर से अवैध हथियार खरीदकर लौट रहा है और आमडी फाटे पर बस का इंतजार कर रहा है। इस सूचना के बाद हेलापड़ावा चौकी प्रभारी एसआई रमेश गहलोत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से दो देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

रायबरेली का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम सुनील अवस्थी, निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह सिगनूर से ये हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये हथियार कहां और किससे खरीदे तथा किन उद्देश्यों के लिए लाए गए थे।



Source link