खूंखार बॉलर ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया ब्रेक, 2 साल पहले ही किया था डेब्यू

खूंखार बॉलर ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया ब्रेक, 2 साल पहले ही किया था डेब्यू


Freya Sargent Cricketer: क्रिकेट जगत में 24 घंटे के अंदर दो खिलाड़ियों ने अचानक ब्रेक लेकर सनसनी मचा दी. पहले भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया. उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई के संबंधित अधिकारिकों को जानकारी दे दी है. इससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे और रणजी ट्रॉफी के मैचों से भी दूर रह सकते हैं. अय्यर के इस फैसले के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

इस क्रिकेटर ने सबको चौंकाया

अय्यर के बाद अब एक और क्रिकेटर ने ब्रेक लेकर चौंका दिया है. आयरलैंड की महिला क्रिकेटर फ्रेया सार्जेंट ने निजी कारणों से इंटरनेशनल क्रिकेट से अस्थायी ब्रेक लेने का फैसला किया है. इस 19 वर्षीय स्पिनर ने 2023 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था और तब से 16 वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं. उन्होंने दोनों प्रारूपों में 33 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2023 और 2025 में आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: IND vs WI Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरपाया कहर, अब वेस्टइंडीज सीरीज में होगी सरप्राइज एंट्री, कब होगा टीम का ऐलान?

आयरलैंड क्रिकेट ने क्या कहा?

हाल ही में चोट से वापसी करने वाली सार्जेंट ने अगस्त में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोपीय क्वालीफायर में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने इस बारे में कहा, ”फ्रेया पिछले तीन सालों से सीनियर परफॉर्मेंस टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं और उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वह टीम का एक अभिन्न अंग रही हैं. क्रिकेट आयरलैंड इस दौरान फ्रेया का समर्थन करना जारी रखेगा. टीम प्रबंधन इकाई इस बात पर सहमत है कि फ्रेया के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है. खिलाड़ियों की भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है और इसे अन्य सभी चीजों से ऊपर रखा गया है.”

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह भी अब तक नहीं कर पाए हैं ऐसा

इस अवॉर्ड के लिए हुई थीं शॉर्टलिस्ट

इस स्पिनर को साल 2024 में ‘आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया था. फ्रेया सार्जेंट जनवरी 2025 में भारत के दौरे पर थीं. उन्होंने राजकोट में टीम इंडिया के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले खेले, जिसमें दो विकेट हासिल किए थे. उन्होंने भारत के अलावा, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी 3-3 वनडे मैच खेले हैं, वहीं, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के विरुद्ध फ्रेया 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं. 27 अगस्त 2025 को इटली के खिलाफ टी20 मुकाबले में उन्होंने 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.



Source link