Last Updated:
Ujjain News: चलती कार पर पापा और करीब 10 साल के बच्चे को रील खतरनाक अंदाज में रील बनाता देख पुलिस ने कार का पीछा कर रोक लिया. फिर जो हुआ…
बच्चे तो जिद करते ही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मां-बाप उनकी हर इच्छा पूरी करें. और, ऐसा करने वाले मां-बाप को अंत में पछताना पड़ता है. कुछ ऐसा ही उज्जैन में हुआ. यहां बच्चे की जिद और पापा की लापरवाही से बड़ा हादसा हो जाता, लेकिन समय रहते पुलिस की सतर्कता से मासूम की जान बची और लापरवाह पिता को फटकार भी लगाई गई.
मस्ती कर रहे थे…
जानकारी के अनुसार, ऋषि नगर निवासी दीपक पमनानी अपने वाहन में बच्चे को असुरक्षित तरीके से लेकर जा रहे थे. पुलिस ने वाहन का पीछा किया और अंततः आईजी बंगले के पास गाड़ी को रुकवाया. गाड़ी रुकते ही बच्चे को सुरक्षित उतारा गया. पूछताछ में पिता ने बताया कि वे “मस्ती कर रहे थे और रील बना रहे थे.” इस लापरवाही पर पुलिस ने दीपक को जमकर फटकार लगाई और चेतावनी दी. इसके बाद दीपक ने कान पकड़कर माफी भी मांगी.
एक हाथ से स्टेयरिंग और…
महिला थाना प्रभारी ने भी दीपक को जमकर डांटा. दरअसल, दीपक ने बच्चे को चलती कार में बाहर फुट रेस्ट पर खड़ा कर रखा था. एक हाथ से स्टेयिरंग संभाली थी और दूसरे हाथ बच्चे को पकड़ा था. बच्चा बाहर चलकी कार पर फुटरेस्ट पर खड़ा था. यह दृश्य देखने के बाद आरक्षक सर्वेश मालवीया ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचना भी दे दी. आरक्षक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें