एक मां अपनी 10 दिन की नवजात बच्ची को चाय की दुकान के पास छोड़ दिया। ग्रामीणों ने जब बच्ची को रोते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत मदद की। उन्होंने बच्ची को बॉटल से दूध पिलाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को तत्काल अस्पताल प
.
बच्ची की देखभाल अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में की जा रही है। पुलिस टीम बच्ची की मां की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित ग्राम पिपलखेडा का हैं, यहां पर चाय की दुकान के ओटले पर 10 दिन की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। सुबह करीब 7 बजे यश टी स्टॉल संचालक राजू भाई ने एक मासूम नवजात को देखा।
उन्होंने तुरंत ग्रामवासियों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और उन्होंने महिला बाल विकास विभाग व डायल 112 को खबर दी। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने साथ लेकर जिला भोज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ग्राम उटावद निवासी राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि
यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। सबकी जुबां पर यही सवाल था कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर कोई मां अपनी गोद की निशानी को कैसे त्याग सकती है।

बॉटल से पिलाया दूध बच्चीं को रोता देखकर ग्रामीणों ने एक दुकान से बॉटल खरीदी और भूखी प्यासी बच्चीं को दूध पिलाकर शांत करवाया। इधर एसएनसीयू वार्ड में बच्चीं का सबसे पहले प्राथमिक उपचार करते हुए चेकअप किया गया।
डॉ ईश्वर रावत ने बताया कि एक अज्ञात बच्चीं चाय की दुकान के काउंटर पर बने ओटले पर मिली थी, जिसे वार्ड में भर्ती किया गया है। बच्चीं पूरी तरह से स्वस्थ हैं, बच्चीं सात से दस दिन के होने का अनुमान है। हल्का पीलापन जरुर है। दूध नहीं देने के कारण पीलापन आता हैं, किंतु घबराने की कोई बात नहीं है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसथाना प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, आसपास के गांव में भी एक पुलिस टीम सर्च कर रही है। बच्चीं मिलने की जानकारी सीडब्ल्यूसी को भी दी गई है।