Last Updated:
यह घटना भारत और श्रीलंका के बीच साल 2015 में खेली गई टेस्ट सीरीज की है. तब विराट कोहली नए-नए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने थे. कप्तान साहब ने दिल्ली क्रिकेट में अपने खास दोस्त इशांत शर्मा को इतना भड़काया कि उनकी हरकत को देखते हुए आईसीसी ने एक मैच का बैन लगा दिया.
विराट कोहली ने इशांत को भड़काया. (File Photo)भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का वाक्या
इशांत ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा, “यह वाकया 2015 श्रीलंका टेस्ट सीरीज का है. धम्मिका प्रसाद लगातार मुझे बाउंसर डाल रहे थे. मैंने एक सिंगल लिया और उनसे कहा कि तुम बहुत धीमे हो, मुझे हिट नहीं कर सकते. बस यहीं से तकरार शुरू हुई. फिर अचानक थर्ड मैन पर खड़े चांदीमल दौड़कर आए और उन्होंने मुझे कोहनी मार दी. उस वक्त गर्म माहौल बन गया.”
इशांत ने आगे बताया कि जब वो ड्रेसिंग रूम में गए तो माहौल और बिगड़ गया. “मैंने जूते बदलने के लिए ड्रेसिंग रूम का रुख किया. तभी देखा कि रवि शास्त्री और श्रीलंका मैनेजर बाहर निकल रहे हैं. उन्हें लगा कि मेरी धम्मिका से हाथापाई हुई है. लेकिन असल में धम्मिका मेरे पीछे-पीछे भारतीय ड्रेसिंग रूम तक आ गए थे.” इसके बाद मैदान पर और भी तनातनी हुई. इशांत को दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आक्रामक तरीके से आउट करने पर 65% मैच फीस का जुर्माना भरना पड़ा. तीसरे टेस्ट में धम्मिका प्रसाद से झगड़े के बाद उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा.
विराट ने कैसे इशांत को भड़काया?
मगर इस पूरे प्रकरण में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब विराट कोहली ने इशांत को भड़काया. इशांत ने कहा, “मैं थोड़ा शांत था. तभी विराट मेरे पास आया और बोला, ‘वो तुझे मारने आ रहा था और तूने कुछ नहीं किया? धम्मिका तो तुझे पीटने आया था.’ विराट ने मुझे वह क्लिप भी दिखाया जिसमें चांदीमल ने मुझे कुहनी मारी थी. बस उसके बाद मैं बुरी तरह भड़क गया. मैदान पर गया, तीन विकेट लिए और उसके मुंह पर सेलिब्रेट किया. नतीजा ये हुआ कि आईसीसी ने मुझे बैन कर दिया.”
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें