अरोपियों के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत 11 लाख रुपए
नरसिंहपुर पुलिस ने बुधवार को स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम स्मैक जब्त की है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 11 लाख रुपये है।
.
एसपी ऋषिकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि गाडरवारा पुलिस ने गुना जिले के दो आरोपियों राजमल मीणा और महेंद्र मीणा को पकड़ा है। इनके पास से 60 ग्राम स्मैक मिली है। इसकी कीमत 6.60 लाख रुपये है। पुलिस ने इनसे दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
सांईखेड़ा पुलिस ने नरसिंहपुर जिले के धनौरा गांव के मलखान रजक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 4.40 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी राजमल मीणा पर गुना में मारपीट और आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं। महेंद्र मीणा पर गुना में मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के 7 मामले हैं। विदिशा में इस पर चोरी का एक केस भी दर्ज है।
पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(बी) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक और सांईखेड़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।