न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, टेस्ट के इस धुरंधर बल्लेबाज को पहली बार T20I में मौका

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, टेस्ट के इस धुरंधर बल्लेबाज को पहली बार T20I में मौका


इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले व्हाइट-बॉल दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी. इस दौरे पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन T20I और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बल्लेबाज जैक क्रॉली को पहली बार इंग्लैंड की T20I टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले वह टेस्ट और वनडे मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड यह दौरा करने वाली है.

टी20 फॉर्मेट में दिखाया दमदार प्रदर्शन

2019 में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से 59 टेस्ट और 8 वनडे खेल चुके क्रॉली को इस साल द हंड्रेड में अपने सफल प्रदर्शन के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए चुना गया है. नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 40 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए, जिससे टीम प्लेऑफ में पहुंच गई. उन्होंने टी20 ब्लास्ट में केंट के लिए 5 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 169.23 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. क्रॉली ने दो अर्धशतकों के साथ 60.50 की औसत से रन बनाए, जिससे टी20 फॉर्मेट के लिए इंग्लैंड की टीम में चयन के लिए उनका दावा मजबूत हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source


इन खिलाड़ियों को मिला मौका

वनडे टीम में ऑलराउंडर सैम करन और लियाम डॉसन को भी जगह मिली है. इसके अलावा लंकाशायर के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को भी मौका दिया गया है, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए T20I मैचों में काफी प्रभावित किया है. बेन डकेट, जेमी स्मिथ और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को T20I सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं, लंकाशायर के तेज गेंदबाज साकिब महमूद घुटने की एक छोटी सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा पाएंगे.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की T20I टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड.





Source link