ICC Rankings: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के खिलाड़ी हर मैच में धुआंधार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के भी कुछ नाम धमाकेदार फॉर्म में हैं. लेकिन इसके बावजूद टी20 की इंटरनेशनल आईसीसी रैंकिंग्स में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिल रहा है. मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चित अभिषेक शर्मा की बादशाहत आईसीसी रैंकिंग्स में बरकरार है. उन्होंने अभी तक 5 मुकाबलों में अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी है और अभी तक टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं.
गेंदबाजी में फिरकी मास्टर का जलवा
बॉलिंग की टी20 रैंकिंग्स की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती का जलवा देखने को मिला है. चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. लेकिन इसके बावजूद वह पहले नंबर पर काबिज हैं. चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के खिलाफ 0-25 का किफायती स्पेल डाला जिससे पाकिस्तान के रनों पर ब्रेक लगी. चक्रवर्ती को 14 रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत की.
हार्दिक ने भी लगाई छलांग
हार्दिक पांड्या ने भी बॉलिंग रैंकिंग में छलांग मारी है. वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 60वें नंबर पर पहुंचे हैं वहीं, टी20 में ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. पाकिस्तान के खिलाफ 19 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी खेलने वाले तिलक वर्मा को भी फायदा हुआ है. उन्होंने बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के एक स्पिनर ने भी लंबी छलांग लगाई है.
ये भी पढे़ं.. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कौन होगा टीम इंडिया का उपकप्तान? रेस में ये 3 नाम
पाकिस्तानी स्पिनर को बड़ा फायदा
एशिया कप के दौरान रैंकिंग में बढ़त हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद 12 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं. जिससे उनके रेटिंग अंक 703 हो गए हैं. यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ 1-8 के खराब प्रदर्शन के बाद मिली है. उन्होंने पाकिस्तान की जीत में बहुमूल्य भूमिका निभाई. अबरार ने इससे पहले यूएई के खिलाफ 2-13 का स्पेल फेंका था. इसके बाद भारत के खिलाफ 1-42 रहा.