भिंड के होटल किंग इम्पीरियल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा टल गया। स्वागत सत्कार के लिए खड़ीं बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के ऊपर अचानक गेट का कांच टूटकर गिर गया। हादसे में वह गंभीर चोट से बच गईं, हालांकि उनके पैर में चोट
.
बुधवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए होटल किंग इम्पीरियल में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी थी। अतिथि स्वागत की तैयारी चल रही थी। तभी होटल के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से का बड़ा कांच अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। यह कांच सीधे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन की ओर आया और उनके सिर के पीछे के हिस्से को छूते हुए नीचे गिरा। जोरदार आवाज के साथ कांच टूटने से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
कुछ देर तक दर्द से कराहती रहीं मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और किनारे किया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कांच गिरने से उनके पैर में चोट आई, जिससे वह कुछ देर तक दर्द से कराहती रहीं।
इस दौरान कार्यक्रम में सांसद संध्या राय, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठने लगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि समय रहते आभा जैन को नहीं संभाला जाता तो यह एक गंभीर हादसा साबित हो सकता था।
भगवान की कृपा से सिर पर चोट लगने से बच गई- जैन घटना को लेकर आभा जैन ने दैनिक भास्कर डिजिटल से कहा, “भगवान की कृपा से सिर पर चोट लगने से बच गई हूं। पैर में चोट आई है लेकिन अब मैं सुरक्षित हूं।”