मंत्री सिलावट ने NHAI के अधिकारियों के साथ की बैठक: NHAI को दिए निर्देश- इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य शीघ्र करें पूर्ण – Indore News

मंत्री सिलावट ने NHAI के अधिकारियों के साथ की बैठक:  NHAI को दिए निर्देश- इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य शीघ्र करें पूर्ण – Indore News


NHAI के अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री सिलावट।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया और कनाडिया फ्लाई ओवर का काम जल्द से जल्द पूरा करें।

.

रोड चौड़ीकरण, सर्विस रोड दुरुस्त और बंद लाइट चालू करने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जाए, जिससे यातायात सुचारू हो और ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त हो। मंत्री सिलावट ने बुधवार को मंत्रालय में एनएचएआई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि लक्षित कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इन कार्यों के लिए भी दिए निर्देश

  • मंत्री सिलावट ने इन कार्यों के लिए अधिकारियों की सहमति से समय-सीमा भी निर्धारित की।
  • एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार 15 जनवरी 2026 तक अर्जुन बरोदा का फ्लाई ओवर और 30 जनवरी 2026 तक झलारिया का फ्लाई ओवर पूर्ण होकर प्रारंभ हो जाएगा।
  • इसी प्रकार 31 मार्च 2026 तक कनाडिया (एमआर 10) का फ्लाई ओवर, दीपावली के पहले फ्लाई ओवर के दोनों तरफ की सर्विस रोड की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
  • आगामी 10 दिनों में पूरे मार्ग पर लाइट भी लगा दी जाएगी। मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि इन मार्गों पर यातायात बाधित न हो इसके लिए NHAI स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।

NHAI के अधिकारियों को निर्देशित करते मंत्री सिलावट।

इधर 14 लाख रुपए से अधिक का कर वसूला

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। स्कूल बसों, यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 12 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

साथ ही बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया। साथ ही 5 पिकअप वाहनों को भी दस्तावेज के अभाव में जब्त किया। अन्य वाहनों पर 14 लाख रुपए से अधिक का मध्यप्रदेश मोटरयान कर बकाया था, जिसे मौके पर ही जमा करवाया गया। इस दौरान वाहनों से 81 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।



Source link