Last Updated:
साई सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. पिछले मुकाबले में भी गुजरात टाइटंस के इस बैटर ने कंगारुओं के खिलाफ फिफ्टी बनाई थी. भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में भी साई सुदर्शन को मौका मिलना लगभग तय है.
साई सुदर्शन ने बल्ले से कमाल दिखाया. (News18)खेल से पारिवारिक नाता
चेन्नई के रहने वाले साई सुदर्शन का खेल से रिश्ता परिवार से ही जुड़ा है. उनके पिता एथलीट रहे हैं और देश के लिए एशियन गेम खेल चुके हैं. वहीं, मां भी बास्केटबॉल प्लेयर रही हैं. खेल परिवार से आने वाले इस युवा बल्लेबाज ने 2021 में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में धूम मचाई थी. लाइका कोवाई किंग्स की ओर से खेलते हुए वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इसी के बाद उन्होंने तमिलनाडु की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया.
साल 2022 में तमिलनाडु की टीम ने जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती तो साई सुदर्शन उसका अहम हिस्सा थे. फिर 2022-23 के विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 8 मैचों में 610 रन ठोककर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का तमगा हासिल किया. रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर लगातार दो शतक जड़कर उन्होंने लंबी पारी खेलने का हुनर भी साबित कर दिया.
गुजरात टाइटंस की शान साई सुदर्शन
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने सुदर्शन को 20 लाख रुपये में खरीदा. वहीं 2023 और 2024 में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया. खासकर 2024 सीजन में वह GT के टॉप स्कोरर बने. उन्होंने 47.90 की औसत से 527 रन गनाए, जिसमें दो फिफ्टी और एक शतक शामिल था. इसी निरंतरता की वजह से उन्हें 2025 की नीलामी से पहले 8.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया और दो लगातार अर्धशतक जमाकर सबको प्रभावित किया.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें