सीधी में व्यापारी के 2.50 लाख लूटे: जंगल के पास बदमाशों ने गले पर चाकू रखा, डिग्गी से निकालकर ले गए रुपए – Sidhi News

सीधी में व्यापारी के 2.50 लाख लूटे:  जंगल के पास बदमाशों ने गले पर चाकू रखा, डिग्गी से निकालकर ले गए रुपए – Sidhi News


सीधी जिले में बुधवार शाम एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई। मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के बर्तन व्यापारी सातेश्वर गुप्ता से तीन बदमाशों ने 2.50 लाख रुपए छीन लिए।

.

घटना शाम 5 बजे दरिया मन्ने धून्ने जंगल के पास हुई। व्यापारी सीधी में सामान खरीदने जा रहे थे। बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी। आरोपियों ने मारपीट की और गले पर चाकू रखकर डिग्गी में रखे रुपए लूट लिए।

एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी कुसमी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में तीन बदमाशों की घटना से जुड़े होने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर लूटपाट की घटनाएं आम हैं। पुलिस की गश्त व्यवस्था कमजोर है। शाम के बाद यह रास्ता असुरक्षित हो जाता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि पुलिस की जल्द कार्रवाई न होने पर वे सड़कों पर विरोध करेंगे।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link