हारिस की जोकरपंती में शामिल शाहीन अफरीदी, सपोर्ट में पढ़े कसीदे, बोले- सबको बोलने का..

हारिस की जोकरपंती में शामिल शाहीन अफरीदी, सपोर्ट में पढ़े कसीदे, बोले- सबको बोलने का..


एशिया कप के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह मात दी. इस मैच में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके रिएक्संस की चर्चा रही. जिस तरीके से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर अजीबोंगरीब इशारे किए. उसके लिए उन्हें क्रिकेट जगत में जमकर सुनाया जा रहा है. दरअसल, सबसे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने पचासा जड़ने के बाद AK47 चलाने का इशारा किया. उसके बाद हारिस रउफ ने प्लेन क्रैश का इशारा किया और इन सब वजहों से इन खिलाड़ियों पर जमकर चर्चा हो रही है. इसी बीच पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने दोनों ही पाक खिलाड़ियों क समर्थन करते हुए कई बातें कही है.

‘सबको अधिकार है’
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए कहा, “देखो, हमारा काम है क्रिकेट खेलना. ईमानदारी से कहूं तो सभी के बोलने का हक है और वो जो करना चाहें उसका अधिकार है. हर किसी का अपना खुद का सम्मान होता है और हर कोई अपनी सोच के हिसाब से सोचता है. हमारा काम है क्रिकेट खेलना और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना. हम एशिया कप जीतने आए हैं. हमारी टीम काफी बेहतर कर रही है. हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे.”

28  सितंबर को हो सकती है भिड़ंत
भारत के खिलाफ एशिया कप में पाकिस्तान को दो बार हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने पाक को हर बार बुरी तरह से रौंदा है. श्रीलंका को कल हराने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एक और बार एशिया कप में टकरा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


‘हम किसी को भी हराएंगे’
अफरीदी ने आगे टीम को लेकर कहा, ” भारत अभी तक फाइनल में नहीं पहुचा है. जब वो पहुंचेंगे तब देखा जाएगा. हम फाइनल जीतने आए हैं. हम किसी भी टीम के साथ खेलने के लिए तैयार हैं.  सामने कोई भी होगा फर्क नहीं पड़ता है. हम उन्हें हाएंगे और खिताब अपने नाम करेंगे.  हां, मैं मानता हूं हम बड़े देशों के खिलाफ नहीं जीत पाए हैं,  लेकिन आप ये जरूर बोल सकते हैं हमारी रैंकिंग पहले से बेहतर हुई है. पर हमारे सामने जो भी टीम आएगी हम उन्हें हराने की दम रखते हैं.” 

ये भी पढ़ें:अब टी20 ही नहीं  अभिषेक वनडे में भी काटेंगे गदर, एशिया कप में तबाही मचाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिलेगा मौका!

 



Source link