15 सालों से फरार अपराधी को इंदौर से पकड़ा: लूट और चोरी के मामले में जमानत के बाद से गायब था; दिल्ली-झांसी में काटी फरारी – Sagar News

15 सालों से फरार अपराधी को इंदौर से पकड़ा:  लूट और चोरी के मामले में जमानत के बाद से गायब था; दिल्ली-झांसी में काटी फरारी – Sagar News



सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने 15 साल पहले हुए लूट-चोरी के मामले में फरार चल रहे रीतेश अहिरवार (36) को इंदौर से गिरफ्तार कर सागर लाई है। आरोपी लंबे समय से इंदौर में भवन निर्माण के मजदूर के रूप में रह रहा था।

.

पुलिस के अनुसार, रीतेश अहिरवार ने करीब 15 साल पहले मोतीनगर थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय पुलिस ने गिरफ्तारी कर जेल भेजा था, लेकिन 2010 में जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया और कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

उच्च न्यायालय ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट फरारी के कारण उच्च न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। थाना पुलिस, साइबर सेल, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जो इंदौर में मिली।

दबिश देकर इंदौर से किया गिरफ्तार पुलिस की टीम ने इंदौर में दबिश देकर रीतेश को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने फरारी के दौरान दिल्ली, झांसी और इंदौर में मजदूरी की।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को सागर लाकर न्यायालय में पेश किया गया है। अब मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।



Source link