पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने पाकिस्तान को लेकर एक जबरदस्त किस्सा शेयर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का पाकिस्तान पर सदियों से चले आ रहे दबदबे के बारे में बात की. पठान ने बताया कैसे भारत ने साल 2007 से लगातार उनके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के ऊपर अपना प्रभाव बनाए रखा है. उन्होंने बताया कैसे भारत-पाकिस्तान से लगातार पिछले 18 सालों से जीतता आ रहा है. इस बारे में उन्होंने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए साल 2007 के ऐतिहासिक पल को याद किया है.
ऐतिहासिक दिन को किया याद
पठान ने X पर पोस्ट किया, उन्होंने भारत का पाकिस्तान के ऊपर साल 2007 में मिली ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप की जीत को सेलिब्रेट करते हुए लिखा, “2007 का वो क्या शानदार दिन था. हमने इस दिन अपने विश्व कप जीत का सपना पूरा किया था. पाकिस्तान को टी 20 में हर बार हराने का सिलसिला वहीं से शुरू हुआ और वो आज भी जारी है.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 24, 2025
पाकिस्तानियों का घटिया बर्ताव
उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान खिलाड़ियों के द्वारा फील्ड पर किए गए बर्ताव के बारे में भी बात की. बता दें कि हारिस रउफ और साहिबजादा फरहान ने मैदान पर अजीबोगरीब हरकत की. दो देशों के बीच ऐसी स्थिति होने के बावजूद ऐसी हरकत करना किसी भी खिलाड़ी की तरफ से शर्मशार करने वाला था. वहीं, अगर बात करें भारतीय टीम की तो उन्होंने बिना किसी ड्रामा और हाथ मिलाए बिना मैच खत्म करके ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ गए. इस पर भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट भारतीय खिलाड़ियों को तारीफ करते हुए उन्हें इसी तरह के व्यवहार के उम्मीद रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी रवैये को अपनाने को कहा है.
ये भी पढ़ें:ईंट का जवाब पत्थर से… हसरंगा से पंगा पाकिस्तानी गेंदबाज को पड़ा भारी, सरेआम हुआ शर्मशार
2007 से प्रभाव बरकरार
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार मैच खेले गए और दोनों ही बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा. इससे ये साफ जाहिर होता है कि भारतीय टीम ने साल 2007 से पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को पूरी तरह से बरकरार रखा है. पाक के खिलाफ खेले गए ज्यादा से ज्यादा मैचों में हमें जीत मिली है. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अभी तक टीम इंडिया ने क्रिकेट के जगत में अपने जलवा को कायम कर रखा है.